अंदरूनी लड़ाई से जूझ रही है कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अंदरूनी लड़ाई से जूझ रही है कांग्रेस

डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि आज कांग्रेस में जहां नेतृत्व संकट और अंदरूनी लड़ाई का दौर चल

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को आधारहीन बताते हुए इसे घोटालों को लेकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चल रही कार्यवाही से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश बताया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि आज कांग्रेस में जहां नेतृत्व संकट और अंदरूनी लड़ाई का दौर चल रहा है। वहीं बड़े-बड़े घोटालों को लेकर उनके खिलाफ कहीं सीबीआई व कहीं ईडी की कार्यवाहियां हो रही हैं। 
कई कांग्रेस नेताओं को जेल की हवा खानी पड़ी है तो कई जमानत पर हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार को आरोपित करना इसी कोशिश का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास मार्ग पर तेज़ी से चल रहा है। जहां तक डेंगू का सवाल है तो सरकार इसे लेकर सतर्क है। 
सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अस्पतालों में विशेष वार्ड बनाए गए हैं, रक्त की जांच के साथ इलाज के विशेष प्रबंध किए गए हैं, स्थान-स्थान पर फॉगिंग कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेंगू के कारण कुछ लोगों की मृत्यु हुई है जो दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।