रिया चक्रवर्ती मामले में बंगाल में कांग्रेस ने निकाली रैलियां - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रिया चक्रवर्ती मामले में बंगाल में कांग्रेस ने निकाली रैलियां

रिया चक्रवर्ती को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां

रिया चक्रवर्ती को कथित तौर पर निशाना बनाये जाने के खिलाफ शनिवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैलियां निकालीं। एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मादक पदार्थ मामले में रिया की गिरफ्तारी को ‘बेतुका’ करार दिया था।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से करीब 300 पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां वेलिंगटन क्रॉसिंग तक मार्च निकाला और जांच के नाम पर रिया के खिलाफ निंदा अभियान चलाये जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उनके हाथों में तख्तियां थीं जिन पर लिखा था, ‘‘हम रिया को न्याय मिलने तक नहीं रुकेंगे’’।
कांग्रेस विधायक मनोज चक्रवर्ती ने कहा कि एनसीबी ने उन्हें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने महीने बाद क्यों गिरफ्तार किया। उन्होंने सवाल उठाया, ‘‘क्या केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव देखते हुए यह खेल रचा?’’ चक्रवर्ती ने दावा किया कि रिया का उत्पीड़न किया जा रहा है और उन्हें फंसाया जा रहा है जो बदले की राजनीति का हिस्सा है।
अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि राजपूत भारतीय अभिनेता थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें बिहारी अदाकार बना दिया और यह सब केवल बिहार चुनाव में फायदा बटोरने के लिए किया गया। राज्य के अन्य जिलों में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस तरह की रैलियां निकालीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।