MP में प्रियंका और कमलनाथ पर एफआईआर के बाद भड़की कांग्रेस, कई जिलों में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP में प्रियंका और कमलनाथ पर एफआईआर के बाद भड़की कांग्रेस, कई जिलों में कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी समेत 3 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस

मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी समेत 3 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। रविवार को प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एमपी के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पिछले ढाई साल में हुए ‘घोटालों’ की सूची जारी करेगी। फिर हम देखेंगे कि आप (सरकार) कितने लोगों पर मामला दर्ज करेंगे?
बीजेपी ने 42 स्थानों पर प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विभिन्‍न थानों में शिकायत दर्ज कराई
आपको बता दे कि बीजेपी ने 42 स्थानों पर प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ विभिन्‍न थानों में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कांग्रेस और हमलावर हो गई है।
आपको मालूम हो कि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने लघु एवं मध्यम श्रेणी ठेकेदार संघ को पत्र जारी कर सरकार को घेरा था। इस पत्र में 50 फीसदी कमीशन देने की बात कही गयी थी। इस मामले पर महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर अपनी राय रखी। मामले के तूल पकड़ने पर बीजेपी आक्रामक हो गई और पत्र को ही फर्जी बताते हुए 41 जगहों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनमें प्रियंका गांधी, कमलनाथ, अरुण यादव और जयराम रमेश समेत अन्य नेताओं को आरोपी बनाया गया है।
सरकार भ्रष्टाचार की जांच तो नहीं करा सकती, लेकिन भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है – कमल नाथ 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट करके कहा कि सिर से पैर तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं द्वारा  मुझे और प्रियंका गांधी, जयराम रमेश सहित कांग्रेस के सम्मानित नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं.जिस सरकार को मध्य प्रदेश का बच्चा-बच्चा ‘कमीशन राज सरकार’ कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच तो नहीं करा सकती, लेकिन भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आह्वान करता हूं कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ तनकर खड़ा हो जाएं और इस 50 प्रतिशत कमीशन के राज को उखाड़स फेंकें।”
जानिए ! क्या पूरा मामला 
आपको बता दें कि शुक्रवार को प्रियंका गांधी ने एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संगठन ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनसे 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही पेमेंट होती है. प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कर्नाटक की भ्रष्ट बीजेपी सरकार 40% कमीशन वसूलती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी अपने ही भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है। कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को हटा दिया, अब मध्य प्रदेश प्रदेश 50% कमीशन वाली सरकार को प्रदेश की जनता हटा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।