कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का किया गठन, पार्टी के 25 वरिष्ठ नेताओं को दी जगह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का किया गठन, पार्टी के 25 वरिष्ठ नेताओं को दी जगह

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है, जिसमें पार्टी के 25

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है, जिसमें पार्टी के 25 वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन नामों को मंजूरी दे दी है और सभी को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि समिति में राजीव शुक्ला, प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुखू, आनंद शर्मा, मुकेश अग्निहोत्री, धनीराम सांडिल, विप्लव ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, चंदर कुमार, राजेन्द्र राणा, विनय कुमार, कुलदीप कुमार, नंदलाल, कुलदीप सिंह राठौर, राजेश धर्मानी, भवानी सिंह पठानिया तथा रवि ठाकुर समेत 25 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।