कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह की भाजपा महिला प्रत्याशी पर अशोभनीय टिप्पणी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह की भाजपा महिला प्रत्याशी पर अशोभनीय टिप्पणी

विधानसभा चुनाव में सीधी जिले की चुरहट विधानसभा से उन्हें हार का सामना करना पड़ था, जिसके बाद

मध्यप्रदेश के सीधी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रीति पाठक पर एक अशोभनीय टिप्पणी करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सीधी संसदीय क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें श्री सिंह कुछ लोगों के समूह को संबोधित कर रहे हैं।

इसमें वे लोगों से यह पूछते सुनाई दे रहे हैं कि श्रीमती पाठक पिछले चुनाव में मोदी लहर के चलते चुनाव जीत गईं, लेकिन जीतने के बाद क्या वे आप लोगों के बीच लौट कर आईं। इस पर वहां मौजूद लोग इंकार में जवाब देते सुनाई दे रहे हैं। इस पर श्री सिंह ने कहा कि आप लोग उनको एक बार आजमा चुके हैं। इसके बाद वे महिला सांसद पर एक अशोभनीय टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।

 इसी टिप्पणी के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से कहा कि अब वे मैदान में आए हैं। श्री सिंह की इस टिप्पणी की भाजपा ने आलोचना करते हुए कहा है कि इससे कांग्रेस की महिलाओं के प्रति सोच उजागर होती है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ऐसी भाषा से राजनीतिक माहौल को प्रदूषित कर रही है। उन्होंने कहा कि मतदाता ऐसी मानसिकता वाली कांग्रेस को उचित जवाब देंगे। श्री सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पुत्र हैं। विधानसभा चुनाव में सीधी जिले की चुरहट विधानसभा से उन्हें हार का सामना करना पड़ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें अब सीधी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।