भाजपा पर कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, कहा- 25 से 50 करोड़ रुपये का किया ऑफर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा पर कांग्रेस ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का लगाया आरोप, कहा- 25 से 50 करोड़ रुपये का किया ऑफर

कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में पार्टी बदलने के लिए विधायकों को ‘‘25 करोड़ रुपये

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में पार्टी बदलने के लिए विधायकों को ‘‘25 करोड़ रुपये से लेकर 50 करोड़ रुपये’’ तक देने की पेशकश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों को भी इस तरह के प्रस्तावों के साथ फोन पर संपर्क किया गया है। 
निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि शिवसेना ने दावा किया है कि उनके एक विधायक को पार्टी बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हमारे विधायकों से भी संपर्क किया जा रहा है। विधायकों को 25 से 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर लुभाने की कोशिश की जा रही है।” 

मुझे ‘भगवा’ रंग में रंगने की हो रही है कोशिश, लेकिन मैं उनके जाल में नहीं फसूंगा : रजनीकांत

वडेट्टीवार ने कहा, “हमने अपने विधायकों को ऐसी कॉल रिकॉर्ड करने के लिए कहा है ताकि जनता उनके बारे में जान सके।’’ कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि वह दूसरी पार्टी के विधायकों को लुभाने के प्रयास कर रही है। वडेट्टीवार ने कांग्रेस विधायकों को जयपुर स्थानांतरित किए जाने संबंधी खबरों का खंडन किया है। 

संजय राउत बोले- मुख्यमंत्री पद साझा करने पर राजी हों तभी शिवसेना के पास आएं भाजपा

उन्होंने कहा, “कुछ विधायक चुनाव में कड़ी मेहनत के बाद आराम करने गए होंगे।” वडेट्टीवार ने शुक्रवार को विधायकों की बैठक से पहले अपने आवास पर संवाददाताओं से बात की। विधानसभा चुनावों में 105 सीट जीत कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 
भाजपा की सहयोगी शिवसेना 56 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रही। दोनों पार्टियों ने अब तक एक साथ या अलग से सरकार बनाने का दावा नहीं किया है। ‘महायुति’ के तौर पर चुनाव लड़ने वाले दोनों दल 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के बंटवारे पर जोर दे रहे हैं। राकांपा और कांग्रेस ने 288 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में क्रमश: 54 और 44 सीटें जीतीं। बहुमत के लिए आंकड़ा 145 सीटों का है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।