नये भारत के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाएगा आम बजट : रघुवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नये भारत के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाएगा आम बजट : रघुवर

महिला सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से आच्छादित करने की योजना। सभी के लिए बजट

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संसद में चालू वित्त वर्ष के लिए पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये आज कहा कि यह नये भारत और नये झारखंड के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाएगा। श्री दास ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए संसद में पेश मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले आम बजट पर कहा कि यह नये भारत और नये झारखंड के निर्माण में सार्थक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह संतुलित बजट है, जिसमें समाज के सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखा गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास की उक्ति को यह बजट मूर्तरूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री टीम इंडिया की तर्ज पर कार्य करते हैं, उनका मानना है कि जब तक राज्य विकसित नहीं होगा तब तक संपूर्ण देश को विकसित करने की कल्पना करना व्यर्थ है। 
श्री दास ने कहा कि नये भारत की कल्पना को साधने में वित्त वर्ष 2019-2020 का बजट अपनी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों का ध्यान इस बजट में रखा गया है। फिर वो महिला सशक्तिकरण हो या युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से आच्छादित करने की योजना। सभी के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए पैसे की जरूरत होती है। यह अच्छी बात है कि वर्ष 2014 के बाद से देश में करदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को कर देना चाहिए ताकि नये भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।