झारखंड में गठबंधन को मिलेगा बहुमत, हेमंत सोरेन होंगे CM : आरपीएन सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में गठबंधन को मिलेगा बहुमत, हेमंत सोरेन होंगे CM : आरपीएन सिंह

झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन के बढ़त की ओर लगातार बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीद

झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन के बढ़त की ओर लगातार बढ़ने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीद जताई कि राज्य में इस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, ‘‘हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा। 
हमें विश्वास है कि हम सरकार बनाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिा की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए।’’ सिंह ने कहा, ‘‘हमने पहले ही घोषणा की है कि सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे।’’ 
झारखंड के लिए कांग्रेस के समन्वयक अजय शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के भ्रष्टाचार और अहंकार की हार है। उन्होंने कहा ‘‘भाजपा ने उन भ्रष्ट उम्मीदवारों को टिकट दिया जिन्हें लोगों ने नकार दिया। कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखा और आम आदमी की वह समस्याएं उठाई जिन्हें भाजपा हल करने में नाकाम रही।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।