CNG, PNG Hike Rate : एक बार फिर पड़ी महंगाई की मार, मुंबई में बढ़े CNG और PNG के दाम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CNG, PNG Hike Rate : एक बार फिर पड़ी महंगाई की मार, मुंबई में बढ़े CNG और PNG के दाम

देश में त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है।ऐसे में दिन- प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने लोगों की जेब

देश में  त्योहारों का सीजन शुरु हो गया है।ऐसे में दिन- प्रतिदिन बढ़ती महंगाई ने लोगों की जेब ढीली करने का काम किया है।वैसे तो सभी जगहों का हाल यही है, लेकिन आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों पर एक बार फिर मंहगाई की मार पड़ी है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और उसके साथ ही आसपास कंप्रेस्ड नेचुरल गैस ( CNG)और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर दोहरी मार पड़ी है।  
आपको बता दे कि सीएनजी 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी 4 रुपये प्रति यूनिट महंगा हुआ है। बढ़ती कीमतों के कारण मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।और इसके साथ ही पीएनजी की कीमत 52 .50 रुपये प्रति SCM हो गया है। लगातार बढ़ते सीएनजी और पीएनजी के दामों की वजह से लोगों की जेब ढीली होती हुई नजर आ रही है।पिछले दिनों नेचुरल गैस की कीमतों में 40 फीसदी बढ़ोतरी हुई थी। सरकार साल पूरे साल भर में नेचुरल गैस की कीमतों में दो बार बदलाव करती है। 1अप्रैल से लागू की गई कीमत सितंबर तक रहती है,और इसके बाद अक्टूबर से नई कीमतें तय की जाती है।  
बता दे कि इसका असर कई जगहों पर देखने को मिल सकता है।पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दामों में कई बार वृद्धि हुई है। ताजा बढ़ोतरी के बाद पीएनजी 52 .50 रुपये प्रति एससीएम पहुंच गया है। नेचुरल गैस का इस्तेमाल बिजली, उर्वरक, पावर ऑटोमोबाइल उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही बता दे कि घरेलू रसोई में पीएनजी गैस का इस्तेमाल किया जाता है।और गाड़ियों के लिए सीएनजी का प्रयोग किया जाता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।