CM शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा- 'मन बहलाने को गालिब ये ख्याल अच्छा है, ख्याली पुलाव पकाते रहिए' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM शिवराज सिंह का कांग्रेस पर तंज, कहा- ‘मन बहलाने को गालिब ये ख्याल अच्छा है, ख्याली पुलाव पकाते रहिए’

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ‘अबकी बार, 200 पार’ का नारा दिया। उन्होंने कांग्रेस

Madhya Pradesh: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ‘अबकी बार, 200 पार’ का नारा दिया। उन्होंने कांग्रेस के उस दावे का माखौल उड़ाया जिसमें विपक्षी पार्टी ने दावा किया है कि वह मध्य प्रदेश चुनाव में 150 सीटें जीतेगी। शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मन बहलाने को गालिब ये ख्याल अच्छा है, ख्याली पुलाव पकाते रहिये। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि भाजपा मध्य प्रदेश के 230 सदस्यीय सदन में 200 से अधिक सीटें जीतेगी। भाजपा ने ‘अबकी बार, 200 पार’ का नारा भी दिया है। 
 कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है
शिवराज के बयान से कुछ घंटे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है। कांग्रेस मध्य प्रदेश में 150 सीटें जीतेगी। मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस साल के आखिर में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में राहुल गांधी, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। 
 50 फीसदी जगह बेटियों के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नवविवाहित बेटियों को भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्रतानुसार लाभान्वित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास से झाबुआ जिले की थांदला जनपद पंचायत में 300 जोड़ों के मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती में भी 30 फीसदी और स्थानीय निकायों में 50 फीसदी जगह बेटियों के लिए सुरक्षित रखने की व्यवस्था की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।