CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे आज विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM शिवराज सिंह चौहान करेंगे आज विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे आज विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वे आज विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि आज वे विदिशा और सागर जिले के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर किसानों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि लेकिन वे केवल दो स्थानों पर नहीं जाएंगे। उन दो स्थानों पर फसलों की स्थिति देखने के बाद वे पूरे मध्यप्रदेश के किसानों की बात करेंगे।
1679377677 tymzry
ओलावृष्टि के नुकसान के बारे में पीएम से सीएम ने की बात
उन्होंने कहा कि वे किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हैं जिनकी फसल खराब हुई है। लेकिन वह चिंता ना करें वे उनके साथ हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद, मोदी को भी फोन पर बात करके ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी दी है।
जल्द  मिले किसानों को राहत राशि करेंगे प्रयास
उन्होंने कहा कि वे किसान भाइयों और बहनों को कहना चाहते हैं कि संकट है। परेशानी है। लेकिन आपकी क्षति का आंकलन होगा और क्षति का आंकलन करके, हम नुकसान की भरपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि राहत राशि और फसल बीमा का लाभ भी दिलाएंगे।
1679377625 vrb cl
संकट के समय राज्य की सरकार किसानों के साथ खड़ी
चौहान ने कहा कि आज फिर एक बार वे प्रदेश के सभी किसान भाइयों को कहना चाहते हैं कि हर खेत तक पहुंचना शायद संभव नहीं है। लेकिन उन्हें हर जिले की चिंता हैं, जहां फसलें खराब हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों और बहनों आप अपने आपको अकेला मत समझना इस संकट की घड़ी में, वे आपके साथ खड़े हैं। वे आपको इस संकट के पार निकाल कर ले जाएंगे, यह उनका संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।