CM शिवराज सिंह चौहान ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM शिवराज सिंह चौहान ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना

बीजेपी हर तरफ से राहुल गांधी पर हमले कर उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है हालांकि,

बीजेपी हर तरफ से राहुल गांधी पर हमले कर उन तक पहुंचने की कोशिश कर रही है हालांकि, उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आगे कर दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि राहुल गांधी मेच्योर नहीं हैं, वे एक अपरिपक्व नेता हैं जिन्हें कांग्रेस का नेतृत्व जबरन राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुला है। चौहान ने कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनसे ज्यादा समझदार तो भाजपा का बूथ कार्यकर्ता है। राहुल पर सदन से अनुपस्थित रहने और राष्ट्रद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा कि राहुल संसद में बोलने के समय विदेश चले जाते हैं। विदेश में देश का अपमान करना, देश की आलोचना करना क्या राष्ट्रद्रोह नहीं है ?
1679146240 untitled 2 copy.jpg5775752572
क्या यह संसद का अपमान नहीं है
उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में किए गए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोले गए शब्दों के लिए भी कांग्रेस सांसद की आलोचना करते हुए कहा कि, आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है ? क्या यह संसद का अपमान नहीं है ? संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है ? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है ? शिवराज ने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। 
 निशाना साधते हुए पूछा 
अजीब नेता हैं ये जब संसद में बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते हैं, कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं। वो विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं। प्रधानमंत्री के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करते हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने गृह राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि इन दोनों नेताओं को यह बताना चाहिए कि क्या वे राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत हैं? भाजपा ने यह साफ कर दिया है कि जब तक राहुल गांधी अपने बयानों के लिए माफी नहीं मांगते है तब तक उनका यह अभियान देश भर में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।