CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- 'दुनिया की बढ़ती आबादी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा भारत' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ‘दुनिया की बढ़ती आबादी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा भारत’

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि दुनिया की बढ़ती आबादी की खाद्य सुरक्षा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि दुनिया की बढ़ती आबादी की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। चौहान ने जी20 कृषि सम्मेलन से इतर यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दुनिया के समक्ष पोषण और खाद्य सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है और भारत इसे पूरा करने में पिछले कई वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड और दूसरे संकटों के बावजूद देश में रिकॉर्ड खाद्यान्नों का उत्पादन हो रहा है और इसके निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
1676285476 505250
इस वर्ष 21 लाख टन गेंहू का निर्यात किया है
उन्होंने कहा कि देश में खाद्यान्न उत्पादन में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और उसने इस वर्ष 21 लाख टन गेंहू का निर्यात किया है जिसमें बड़ी मात्रा में सरबती गेंहू शामिल है। सरबती गेंहू अपने स्वाद और गुणों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का बासमती चावल दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। यह अपनी सुगन्ध और स्वाद के कारण ऐसा करने में सफल हो रहा है। मध्यप्रदेश के चिन्नौर चावल को जीआई पहचान मिली है।
1676285707 5205253578714
ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जहां 18 वर्ष पहले 159 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन होता था, जो अब बढ़कर 619 लाख टन हो गया है। कृषि के मामले में मध्य प्रदेश में अभी भी व्यापक संभावनायें हैं, इनका दोहन किया जाना है। राज्य में कृषि के लिए आधुनिक तकनीक और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है और पोषक तत्वों से भरपूर मोटे अनाजों की खेती को बढ़वा दिया जा रहा है। इसके अलावा बीज बैंक बनाया जा रहा है।
1676285831 450263203
प्राकृतिक खेती का उत्पादन बढ़ है
चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश जैविक खेती में देश में पहले स्थान पर है और प्राकृतिक खेती को भी यहां बढ़वा दिया जा रहा है। राज्य में साढ़ 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती की जा रही है और प्राकृतिक खेती के लिए 60 हजार किसानों ने निबंधन कराया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती का उत्पादन बढ़ है और एक किसान दूसरे किसान से प्रेरणा लेकर इसका और विस्तार करेंगे।
पक्षियों में गिद्ध पर कीटनाशकों का सबसे बुरा असर हुआ है
उन्होंने कहा कि अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग किये जाने से मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है और कई बीमारियां पैदा हो रही हैं। पक्षियों में गिद्ध पर कीटनाशकों का सबसे बुरा असर हुआ है। उन्होंने कहा कि जी20 कृषि सम्मेलन के दौरान दुनिया की खाद्यान्न जरूरतों तथा खेती की संभावनाओं के हर क्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।