मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन को बताया निजी हार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में पार्टी के प्रदर्शन को बताया निजी हार

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आगे कहा, ‘अंतिम परिणाम आना बाकी है। नतीजों में फेरबदल की गुंजाइश बची हुई

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर चल रही मतगणना के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हार होती है, तो यह हार उनकी होगी, बीजेपी की नहीं। रांची में पत्रकारों से बातचीत में दास ने कहा कि इस चुनाव में अब तो जो भी जनादेश आ रहा है, उसको स्वीकार करता हूं। 
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में मिले जनादेश के मुताबिक उन्होंने राज्य में विकास के कार्य करने की कोशिश की और लोगों की सेवा करने का काम किया। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘अंतिम परिणाम आना बाकी है। नतीजों में फेरबदल की गुंजाइश बची हुई है। इस चुनाव में यदि हार होती है तो यह बीजेपी की नहीं मेरी हार होगी।’ 

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस-JMM बहुमत के पार, जानें कौन कितने पर आगे

मतगणना के रुझानों के मुताबिक, रघुवर दास अपने निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर (पूर्वी) से पीछे चल रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने हालांकि कहा कि जमशेदपुर पूर्वी से उनकी जीत तय है। अभी कई चक्र की गिनती शेष है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।