नार्कोटिक जिहाद को लेकर कैथोलिक बिशप के दावे पर CM विजयन ने दी पहली प्रतिक्रिया

सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि ‘नार्कोटिक्स का कोई धर्म नहीं होता। इनका रंग असामाजिक होता है।’ उन्होंने

केरल में लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद को लेकर कैथोलिक बिशप कल्ला रंगत के दावे के बाद राज्य में बवाल मच गया है। कैथोलिक बिशप के इस बयान की विपक्षी दल कांग्रेस ने निंदा की तो वहीं बीजेपी ने अपना समर्थन दिया। अब इस दावे पर राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
सीएम विजयन ने शनिवार को कहा कि ‘नार्कोटिक्स का कोई धर्म नहीं होता। इनका रंग असामाजिक होता है।’ उन्होंने कहा, ‘बिशप प्रभावशाली और धार्मिक विद्वान हैं। हम पहली बार नार्कोटिक्स जिहाद जैसी चीज सुन रहे हैं। नशे की परेशानी केवल एक विशेष समुदाय को प्रभावित नहीं करती है, यह पूरे समाज को प्रभावित करती है। हम इसे लेकर चिंतित हैं। हम कानूनी कार्रवाई बढ़ा रहे हैं।’

लव जिहाद को लेकर कैथोलिक बिशप के दावे की कांग्रेस ने की आलोचना, BJP ने किया समर्थन

वहीं केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि “मुझे आश्चर्य है कि उनके (पाल बिशप जोसेफ कल्ला रंगत) विश्लेषण की कांग्रेस और सीपीएम के कुछ नेताओं ने आलोचना की है। मुझे समझ नहीं आता कि जब जिहादियों का विरोध और पर्दाफाश किया जा रहा है तो वे आलोचना क्यों कर रहे हैं?
जोसेफ कल्ला रंगत ने गुरुवार को यह कहकर विवाद छेड़ दिया कि केरल में ईसाई लड़कियां ‘‘लव और नारकोटिक जिहाद’’ का शिकार बन रही हैं तथा जहां भी हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, वहां दूसरे धर्मों के युवाओं को बर्बाद करने के लिए चरमपंथी ऐसे तरीके अपना रहे हैं। 
जिले के एक चर्च में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बिशप ने कहा था कि ‘‘लव जिहाद’’ के तहत गैर मुस्लिम, विशेषकर ईसाई समुदाय की लड़कियों को बड़े स्तर पर प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है और आतंकवाद जैसे कृत्यों के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।