एम्स में टिहरी दुर्घटना में घायल हुए बच्चों से मिले सीएम

टिहरी के कंगसाली में हुई मैक्स दुर्घटना में घायल हुए बच्चों का हाल-चाल पूछने 6 दिन बाद प्रदेश

ऋषिकेश : टिहरी के कंगसाली में हुई मैक्स दुर्घटना में घायल हुए बच्चों का हाल-चाल पूछने 6 दिन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशासन से  बच्चों का हालचाल जाना और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। जहां निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने संस्थान के अधिकारियों के साथ उनकी अगवानी की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कंगसाली दुर्घटना में घायल हुए चार बच्चों का हालचाल जाना, साथ ही यमकेश्वर में दुर्घटनाग्रस्त जीप के दो घायलों के उपचार संबंधी जानकारी ली। 
इसके बाद उन्होंने एम्स अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में भर्ती कंगसाली दुर्घटना में गंभीर घायल बच्चे ऋषभ का हाल जाना और चिकित्सकों से बच्चे के उपचार संबंधी जानकारी हासिल की। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल बच्चों को संस्थान में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराई जा रही हैं, जिससे उनकी सेहत में जल्द से जल्द सुधार आ सके। 
निदेशक प्रो. रवि कांत ने उन्हें आश्वस्त किया कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की आपदा व दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों के उपचार के लिए एम्स संस्थान पूरी तरह से तत्पर है और इस कार्य में संस्थान की ओर से राज्य सरकार को बिना किसी विलंब के हरसंभव चिकित्सकीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर डीन एकेडमिक प्रो. सुरेखा किशोर, डीन प्रोटोकॉल प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, ट्रामा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, डा. मधुर उनियाल, डा. अजय कुमार, डा. भास्कर सरकार, डा. जितेंद्र चतुर्वेदी, डा. निशांत गोयल, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. पूर्वी कुलश्रेष्ठ, पीआरओ हरीश थपलियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।