CM ममता ने CAB कानून को लेकर बंगाल में तोड़फोड़ करने वालों को कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM ममता ने CAB कानून को लेकर बंगाल में तोड़फोड़ करने वालों को कड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों को शनिवार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बनर्जी ने लोगों से शांति बनाये रखने और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने की अपील की। 
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘‘कानून अपने हाथ में मत लीजिए। सड़क और रेल यातायात जाम मत कीजिए। सड़कों पर आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी मत कीजिए।’’ 

झारखंड : अमित शाह बोले- CAB कानून के खिलाफ कांग्रेस भड़का रही है हिंसा

उन्होंने कहा, ‘‘ सरकारी संपत्तियों को नुकसान मत पहुंचाइए। जो लोग परेशानियां खड़ी करने के दोषी पाये जायेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ’’ मुख्यमंत्री ने दोहराया कि संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित देशव्यापी एनआरसी का राज्य में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
उन्होंने कहा, ‘‘ यह मेरा अनुरोध है, लोगों के बीच भ्रम मत फैलाइए।’’ संशोधित नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन पूरे राज्य में फैल गया है। प्रदर्शनकारी हिंसा का सहारा ले रहे हैं और रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ कर रहे हैं। वे इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। इस कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।