CM ममता बोली- TMC को सत्ता से हटाने का सपना देखने वाले मतदाताओं का आक्रोश देखेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM ममता बोली- TMC को सत्ता से हटाने का सपना देखने वाले मतदाताओं का आक्रोश देखेंगे

ममता बनर्जी ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का भरोसा जताते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें सत्ता से हटाने की भविष्यवाणी करने वाले अपने कुकर्मों के चलते मतदाताओं के आक्रोश का सामना करेंगे। 
ममता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कही, जिसने इसी साल लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को राज्य की सत्ता से हटाने का संकल्प लिया है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने कहा कि जनता इतिहास को बदलने की कोशिशों और उसकी निजता से समझौता करने जैसे कुकर्मों की सजा देगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ अंत तक लड़ाई लड़ेंगी। ममता ने अगले विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के भाजपा के नारे पर पलटवार करते हुए यहां एक कार्यक्रम में कहा, जो लोग यह कह रहे हैं कि 2021 में हमारी सरकार चली जाएगी, वे अपने कुकर्मों पर बोलने का अधिकार खो चुके हैं। वे मतदाताओं के आक्रोश का सामना करेंगे। 
मैं एक बार फिर सत्ता में आकर यहीं पर 2021 में आपको संबोधित करूंगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 सीटों में से 22 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस जबकि 18 सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।