पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि पी.चिदंबरम की गिरफ्तारी “निराशाजनक” है। साथ ही आरोप लगाया कि न्यायपालिका “गुहार लगा रही” लोकतांत्रिक व्यवस्था की मदद के लिए सामने नहीं आ रही। बुधवार शाम को हुई चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए बनर्जी ने रविंद्रनाथ टैगोर का हवाला दिया और कहा, “न्याय का संदेश एकांत में सिसकियां ले रहा है।”
ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की ओर से यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘पी.चिदंबरम एक अर्थशास्त्री, पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं। उन्हें जिस तरह से गिरफ्तार किया गया वह निराशाजनक है। लोकतंत्र के चार स्तंभ हैं- लोकतांत्रिक संस्थान, चुनाव आयोग, मीडिया और न्यायपालिका। हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था गुहार लगा रही है, फिर भी न्यायपालिका उसकी मदद को सामने नहीं आ रही।”
.@MamataOfficial‘s reaction to P Chidambaram’s arrest pic.twitter.com/2DWQztIamz
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) August 22, 2019
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया संगठन सत्तारूढ़ भाजपा के प्रवक्ता बन गए हैं। सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में बुधवार रात चिदंबरम को यहां उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया था।