जगन्नाथ मिश्र के निधन पर CM कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जगन्नाथ मिश्र के निधन पर CM कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने सोमवार को मिश्र को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुभव और क्षमता के आधार पर राजनीति और विभिन्न पदों पर रहते हुए विकास में बहुत योगदान दिया। 
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मिश्र (82) का लंबी बीमारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में निधन हो गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।