हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम जयराम ठाकुर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सोमवार को मंडी जिले के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सोमवार को मंडी जिले के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की 36 घटनाओं में एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित 22 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 12 अन्य घायल हैं।
मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में बाढ़ तथा भूस्खलन से सबसे अधिक तबाही मची है, जहां अब तक 13 लोगों की मौत चुकी है और पांच अन्य लोगों के लापता होने के कारण उनके जीवित होने की उम्मीद अधिक नहीं है। मंडी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री आज सुबह हेलीकॉप्टर से शिमला से मंडी पहुंच रहे हैं।
शिमला भी जाएंगे सीएम जय राम ठाकुर 
वही, सीएम ठाकुर विशेष रूप से गोहर विकास खंड के काशान गांव का दौरा करेंगे, जहां खेम सिंह और उनके परिवार के सात अन्य सदस्य 20 अगस्त को भूस्खलन के बाद अपने मकान के मलबे के नीचे दब गए थे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, वह मंडी ‘हेलीपैड’ से सड़क मार्ग से होते हुए सुबह करीब नौ बजे काशान गांव पहुंचेंगे और दोपहर सवा 12 बजे तक वहां स्थिति का मुआयना करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर वह शिमला के लिए रवाना होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।