भारी बारिश के बाद सड़कों का निरीक्षण करने निकले CM धामी, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारी बारिश के बाद सड़कों का निरीक्षण करने निकले CM धामी, अधिकारीयों को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद CM पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। CM धामी ने निरीक्षण के दौरान आईएसबीटी, चंद्रमणि समेत विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय विधायक व डीएम देहरादून डॉ. सोनिका भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान CM ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां-जहां भी जलभराव की स्थिति है, उसे हटाया जाए। सड़कों की स्थिति को सुधारा जाए। आईएसबीटी बस स्टैंड में पानी की निकासी की व्यवस्था समेत तमाम निर्देश CM ने अधिकारियों को दिए। CM ने स्थानीय लोगों से बातचीत के साथ ही जिलाधिकारी से की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली। CM ने स्थानीय लोगों को जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की। 
CM ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। ड्रेनेज की समस्या का शीघ्र समाधान करवाने के निर्देश CM ने दिए। CM ने इसके बाद चन्द्रबनी देहरादून का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी में एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जलभराव की स्थिति दिखी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर सुरक्षा दीवार का काम पूरा न होने के कारण समस्या है। CM ने निर्देश दिए कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। यदि लोगों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की जरूरत पडे़गी तो उसकी समुचित व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।