CM ममता ने अमिताभ बच्चन को 77वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM ममता ने अमिताभ बच्चन को 77वें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 77वें जन्मदिवस पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को उनके 77वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बिग बी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं बच्चन जी। 
1570780900 mamata banerjee
आपके अच्छे स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करती हूं। ईश्वर करें कि आप इसी तरह अपने अभिनय से विश्व भर के लोगों का मनोरंजन करते रहें।’’ 

हरियाणा विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण वादा

बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रसनजित चटर्जी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बच्चन जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सिनेमा के लिए आपके प्यार और अथक लगन को सलाम। आप भारतीय सिनेमा के लिए सच्चे मार्गदर्शक और जीती जागती मिसाल हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।