मध्य प्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में छाए बादल, मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार को बादल छाए हुए हैं, वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर भरी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में बारिश का क्रम बना हुआ है। रविवार की सुबह भी कई स्थानों पर बौछारें पड़ी वहीं, अनेक स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। बादल छाने और बारिश होने से गर्मी का असर नहीं है।
तेज धूप होने से उमस जरूर बढ़ जाती है। मौसम विभाग के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र राज्य के कई हिस्सों मे बना हुआ है, जिससे बारिश हो रही है और आगे भी यह सिलसिला बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के 10 में अति भारी और 12 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 

जन्मदिन के मौके पर PM मोदी सरदार सरोवर बांध के पूरा भरने की घटना के गवाह बनेंगे

राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4, ग्वालियर का 24.9 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24़.5 सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31़.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28़.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।