अल्मोड़ा में चट्टान की चपेट में आने से बच्चे की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अल्मोड़ा में चट्टान की चपेट में आने से बच्चे की मौत

उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन

देहरादून : उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं। बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया है। थल मुनस्यारी मार्ग पर दरारें पड़ गई हैं। वहीं पिथौरागढ़ तवाघाट हाईवे कालिका  के पास बह गया है। 
अल्मोड़ा जिले में जौरासी के सोगड़ा गांव में चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि  बच्चा अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। वहां सड़क निर्माण का काम चल रहा है। आज सुबह भूस्खलन होने से लामबगड़ में बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। लामबगड़ के स्थाई ट्रीटमेंट को लेकर बद्रीनाथ धाम में व्यापारी प्रदर्शन कर रहे  हैं। भारी बारिश से पिथौरागढ़ तवाघाट हाईवे कालिका के पास बह गया है। 
लोगों ने एक मरीज को अपनी जान जोखिम में डालकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। बागेश्वर जिले के कपकोट में भूस्खलन से 15 सड़कों पर यातायात रुका हुआ है। पिथौरागढ़ जिले के थल-मुनस्यारी मार्ग पर लंबी दरारें पड़ चुकी हैं। मार्ग दूसरे दिन  भी यातायात के लिए बंद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।