इस साल के अंत में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने बीआरएस को लेकर एक भविष्यवाणी की है । चंद्रशेखर ने दावा किया है की राज्य में बीआरएस ही सत्ता में आएगी। तेलंगाना में कांग्रेस के दौरान हुए सबसे अधिक नुकसान को लेकर चंद्रशेखर ने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, राज्य में कांग्रेस के शासन के दौरान 30,000 से 35,000 झीलें गायब हो गईं।
हमे अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे-राव
एआईएमआईएम और बीआरएस दोनों पार्टयों को मित्रवत बताते हुए राव ने कहा, हम आने वाले समय में भी एक दूसरे का साथ देंगे और हमेशा साथ रहेंगे। हमने खुद को सीधे तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव के परिणामो को लेकर उन्होंने कहा, हमे अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे जिससे राज्य के लोगों या अल्पसंख्यकों गरीब लोगों को फायदा होगा।
शासक ईमानदार है-राव
चंद्रशेखर राव ने दावा करते हुए कहा कि, मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि पिछले चुनाव में हमने जितनी सीटे जीती थी उससे सात से आठ सीटें अधिक हम इस बार जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा, जब शासक ही ईमानदार है तो भगवान और प्रकृति भी उससे आशीर्वाद देंगे। बीआरएस शासन में पिछले 10 सालों के दौरान तेलंगाना अधिक जल विद्युत उत्पादन करने में सक्षम है।


















