मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जापान में मलयाली समुदाय से मिले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन जापान में मलयाली समुदाय से मिले

राज्य में वर्ष 2018 में आयी बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़तिं की सहायता करने वाले प्रवासी मलयालियों की

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने जापान के ओसाका में मलयाली समुदाय के बातचीत कर राज्य में निवेश के लिए उन्हें आमंत्रित किया है। श्री विजयन ने राज्य में वर्ष 2018 में आयी बाढ़ के दौरान बाढ़ पीड़तिं की सहायता करने वाले प्रवासी मलयालियों की रविवार को सराहना की और वह व्यवसायियों, पेशेवरों और छात्रों से भी मिले। 

उन्होंने बताया कि राज्य के विकास में योगदान देने के लिए अनिवासी केरल के लोगों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए लोका केरल सभा का गठन किया गया था। उन्होंने दो वर्षों में राज्य में आयी भीषण बाढ़ से राज्य को हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देश के तौर पर जापान प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में बहुत सफल रहा है। केरल जापान से बहुत कुछ सीख सकता है। मेरी जापान की यात्रा पर आने के कई उद्देश्य हैं जिनमें से यह भी एक है। 

श्री पिनाराई के साथ उद्योग मंत्री ईपी जयराजन, परिवहन मंत्री ए.के। शशिनद्रन, मुख्य सचिव और योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष के कल शाम ओसाका पहुंचने पर महावाणिज्यदूत बी। श्याम ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 10 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।