मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर जताया दुख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जगन्नाथ मिश्र के निधन पर जताया दुख

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर सोमवार को

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के निधन पर सोमवार को दुख जताया। बनर्जी ने मिश्र के परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना जतायी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र जी के निधन से दुखी हूं। 
1566207356 mamata banerjee
उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’’ 82 वर्षीय नेता मिश्र कैंसर से पीड़ित थे और उनका राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इलाज चल रहा था। उनका सोमवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। मिश्र के निधन के बाद बिहार सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।