मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उसे इस अपूरणीय

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (67) के निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री जयराम ने आज यहां जारी एक अपने शोक संदेश में कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से भारतीय राजनीति में एक शानदार अध्याय का अंत हो गया। 
उन्होंने कहा कि श्रीमती स्वराज एक महान, अछ्वुत और दयालु राजनेता थीं और सभी का सम्मान और सभी के साथ प्यार करती थीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा देश और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक समवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उसे इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। 

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद, सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, पूर्व मंत्री जीएस बाली, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलउीप सिंह राठौर, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने श्रीमती स्वराज के निधन को देश के लिए एक बड़ी क्षति बताते हुए गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है। 

सुषमा स्वराज का गत छह अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में निधन हो गया था जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।