छत्तीसगढ़ : बारिश के चलते बदला गया भूपेश बघेल का शपथ ग्रहण समारोह स्थल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ : बारिश के चलते बदला गया भूपेश बघेल का शपथ ग्रहण समारोह स्थल

अधिकारियों ने बताया साइंस कालेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर ली गई थी। लेकिन आज

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का स्थान परिवर्तित करना पड़ा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेश बघेल अब बुढ़ातालब के करीब बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पहले उनका कार्यक्रम साइंस कालेज मैदान में तय था। बारिश के कारण स्थान में परिवर्तन करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि साइंस कालेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कर ली गई थी। लेकिन आज सुबह से लगतार बारिश के कारण इंडोर स्टेडियम में तैयारी शुरू की गई।

Bhupesh Baghel

छत्तीसगढ़ : यूथ कांग्रेस से शुरू हुआ था भूपेश बघेल का सफर

बघेल तय समय में शपथ लेंगे। बघेल ने आज इंडोर स्टेडियम का दौरा किया तथा वहां तैयारियों का जायजा लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

वहीं निवर्तमान मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है। रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि पेथाई तुफान के करण राज्य में बारिश हो रही है। अगले 48 घंटों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।