छत्तीसगढ़ : भिलाई-चरोदा निगम के कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की हत्या, हिरासत में लिए गए 11 लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ : भिलाई-चरोदा निगम के कांग्रेसी पार्षद सूरज बंछोर की हत्या, हिरासत में लिए गए 11 लोग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई चरोदा नगर निगम के पार्षद की हत्या के मामले में 11 लोगों

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भिलाई चरोदा नगर निगम के कांग्रेस पार्षद सूरज बंछोर (39) की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बंछोर के शरीर पर जगह चोट के निशान मिले हैं।
दुर्ग के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि दुर्ग के भिलाई चरोदा नगर निगम के कांग्रेस के पार्षद सूरज बंछोर (39) की हत्या के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस​ ​अधिकारियों ने बताया ​कि पुलिस को सोमवार रात पार्षद की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस दल रवाना किया गया था।

बंगाल : भागबनपुर में एक व्यक्ति का शव बरामद, BJP का आरोप- अपनी हार स्वीकार नहीं कर पाई है TMC

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बंछोर सोमवार रात शहर के हथखोज तालाब के किनारे अपने 11 मित्रों के साथ गए थे। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके साथ मौजूद चार मित्रों ने उन्हें करीब के अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बंछोर को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पार्षद के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान है। पुलिस को आशंका है कि पार्षद की हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में पार्षद के साथ मौजूद उनके 11 मित्रों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।