छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस को 11 दिसंबर पड़ेगा भारी - भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस को 11 दिसंबर पड़ेगा भारी – भाजपा

भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम सत्य का सामना 11 दिसंबर को करेगी।

रायपुर : भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को 11 दिसंबर के आखिरी सच से सामना भारी पड़ेगा और छत्तीसगढ़ कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनेगा। भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया कि कांग्रेस अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम सत्य का सामना 11 दिसंबर को करेगी। कांग्रेस जनादेश के प्रबल प्रवाह में तिनके की मानिंद बह जाएगी।

पार्टी ने कांग्रेस नेताओं को महज अनुमानों की सपनीली दुनिया से बाहर निकलने और भाषा में मर्यादा और संयम बरतने की भी नसीहत दी है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रय- संतोष पांडेय, डॉ. सुभाऊराम कश्यप और गिरधर गुप्ता ने कहा कि एक्जिट पोल के आंकड़ों का संकलन अलग-अलग समय व स्थानों पर किया जाता है और वे एक अनुमान भर होते हैं।

congress

एग्जिट पोल: मप्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा- कांग्रेस में कांटे की टक्कर

प्रामाणिकता तो किसी राजनीतिक दल की सरकार के विकास कार्यों, लोक कल्याणकारी योजनाओं, संगठन-शक्ति और कार्यकर्ताओं के पुरुषार्थ-समर्पण से आती है और भाजपा इस कसौटी पर सौ फीसदी खरी उतरी है। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि यूं तो कांग्रेस के नेता मतदान के बाद से ही कुतर्कों का जाल बुन रहे हैं और अपने झूठ के प्रपंच से छत्तीसगढ़ को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्रियों ने कहा कि एक्जिट पोल के महज अनुमानित आंकड़ों पर इठलाते कांग्रेस नेता जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, उससे साफ है कि कांग्रेस अपनी तयशुदा हार से बौखला गई है और नितांत अलोकतांत्रिक आचरण पर उतर गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।