हैवानियत! 55 साल की महिला से रेप कर पैरों से रौंदी छाती, फेफड़े फटने से पीड़िता की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हैवानियत! 55 साल की महिला से रेप कर पैरों से रौंदी छाती, फेफड़े फटने से पीड़िता की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग

दिल्ली में हुए निर्भयाकांड के बाद देश की तमाम सरकारों द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए गए दावे उस वक़्त हवा हो जाते हैं, जब फिर कोई मौसम हैवानियत का शिकार होती है। छत्तीसगढ़ में निर्भया की तर्ज पर 55 साल की महिला के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 55 साल की अधेड़ महिला से पहले दुष्कर्म किया गया। फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ (लकड़ी का छोटा डंडा) डाल दिया। उसके गले और छाती को पैरों से रौंद डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं, फेफड़े फट गए और महिला की मौत हो गई। 
न पति, न औलाद  घरों में काम करके गुजारा करती थी पीड़िता
अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था। वार्ड-2 निवासी 55 साल की महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई थी। उसका कोई बच्चा भी नहीं था। महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। 
रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और मौत के कारणों का पता चला। दुष्कर्म और जघन्य हत्या को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। 
जांच के दौरान पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ घंटों बाद ही आरोपी को अकलतरा के एक ढाबे से हिरासत में ले लिया। पहले ताे वह मना करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल ली।
आरोपी ने बयां की भयानक जुर्म की कहानी
आरोपी सूरज ने पुलिस को बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था। तभी उसे मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वहां एक महिला अकेले सोई हुई थी। यह देखकर वह अंदर घुस गया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। 
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला से दोबारा रेप करना चाहता था। लेकिन महिला ने उसके चंगुल से निकल कर भागने की कोशिश की तो वो उन्हें खींच कर अंदर ले गया। उसने उनकी पिटाई की और फिर प्राइवेट पार्ट में तवे का मूठ डाल दिया।
महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसकी छाती पर चढ़ गया और उसके गले को हाथ से दबा दिया। इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही। इस पर आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर भी पैर रख दिया और उसे दबा दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।