छेड़खानी के आरोप में छत्तीसगढ़ का BJP नेता गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छेड़खानी के आरोप में छत्तीसगढ़ का BJP नेता गिरफ्तार

भाजपा के एक नेता को 34 वर्षीय महिला से कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप में रविवार को

रायपुर : भाजपा के एक नेता को 34 वर्षीय महिला से कथित तौर पर छेड़खानी के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद छेड़खानी के आरोपों में प्रकाश बजाज (42) को गिरफ्तार कर लिया गया। बजाज भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं।

सिविल लाइंस के थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया, ‘‘अपनी शिकायत में गायत्री नगर की रहने वाली पीड़िता ने दावा किया है कि 2016 में एक घर खरीदने के लिए बजाज को उसने 10 लाख रूपये दिए थे और बाकी रकम बैंक फायनेंस के जरिए व्यवस्था करने की कोशिश कर रही थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, जब उसका कर्ज मंजूर नहीं हुआ तो पीड़िता ने बजाज से रकम लौटाने की मांग करते हुए कहा कि वह घर नहीं खरीद पाएगी।’’

लोकसभा चुनाव 2019 : एग्जिट पोल में फिर Modi सरकार , NDA 300 पार

रकम लौटाने के नाम पर बजाज ने 2016 और 2018 के बीच अपने कार्यालय में कई बार पीड़िता से कथित तौर पर छेड़खानी की। थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी की वह पुलिस या किसी को घटना के बारे में नहीं बताए। उसने उसका पैसा भी नहीं लौटाया।’’

बजाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (मर्यादा भंग करने) और 506 (आपराधिक डराने धमकाने) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद बजाज को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अक्टूबर 2017 में तत्कालीन मंत्री राजेश मुणत की कथित संलिप्तता वाले ‘सेक्स सीडी’ से जुड़े मामले में बजाज शिकायतकर्ता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।