छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

पल्लव ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर जांच के दौरान दो शव और दो आग्नेयास्त्रों, एक .303 राइफल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला सहित दो नक्सली मारे गए। दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि गुमियापल गांव के पास वन क्षेत्र में मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब ‘जिला रिजर्व गार्ड’ की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए वहां पहुंची थी। 
उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें (नक्सलियों को) खदेड़ने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई और वे जंगल में भाग गए। पल्लव ने कहा कि मुठभेड़ स्थल पर जांच के दौरान दो शव और दो आग्नेयास्त्रों, एक 303 राइफल और एक ‘मजल लॉडिंग’ बंदूक बरामद की गई। 

MP में नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान देवा और ममागली उर्फ मुई के तौर पर हुई है। ये दोनों ही माओवादियों की मलंगीर क्षेत्र समिति के सक्रिय सदस्य थे और दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि वहीं एक महिला नक्सली को मौके से गिरफ्तार किया गया, उसकी पहचान कोसी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।