छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का निधन

छत्रपति शिवाजी महाराज की बारहवीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल

छत्रपति शिवाजी महाराज की बारहवीं पीढ़ी के वंशज छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का मंगलवार को यहां एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 75 वर्ष के थे।
उनके भतीजे व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले ने ट्वीट किया, “छत्रपति परिवार के वंशज और सतारा के पूर्व महापौर श्रीमंत छत्रपति शिवाजीराजे भोसले का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सतारा के अदालत वाड़ा में कल अंतिम दर्शन के लिये रखा जाएगा। आदरणीय चाचाजी को भावभीनी श्रद्धांजलि।”
भारतीय जनता पार्टी के विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवेंद्र राजे ने कहा कि सतारा के महापौर के तौर पर उनका काम उल्लेखनीय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।