चंद्रयान-2 के नतीजों का असर देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा : वजुभाई वाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद्रयान-2 के नतीजों का असर देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा : वजुभाई वाला

इसरो प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर

कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने कहा कि चंद्रयान-2 अभियान के नतीजों का असर देश के भावी अंतरिक्ष अभियानों पर नहीं पड़ेगा। राज्यपाल ने शनिवार रात कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और वह एकजुटता से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के साथ खड़ा है। ‘
गौरतलब है कि विक्रम लैंडर की शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की ओर आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर उसका जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया। 
1566387346 isro
हालांकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है। वहीं इसरो प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है और लैंडर ने निश्चित ही ‘हार्ड लैंडिंग’ की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।