साजिशों और झूठ से भरा है चंद्रबाबू नायडू का जीवन - जगन मोहन रेड्डी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साजिशों और झूठ से भरा है चंद्रबाबू नायडू का जीवन – जगन मोहन रेड्डी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के आलोचना की। उन्होंने कहा कि नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू के आलोचना की। उन्होंने कहा कि नायडू ईमानदार नहीं हैं। नायडू ने हाल ही में एक कार्यक्रम में भाग लिया जहां एक विशेष सिक्का जारी किया गया था।  मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका जीवन पीठ में छुरा घोंपने, साजिशों और झूठ से भरा है। नायडू ने पूर्व मुख्यमंत्री एन.टी. रामा राव की स्मृति में दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 100 रुपये के सिक्के के विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया था, जिस पर मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने उन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह बेशर्मी से इस कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने सत्ता हथियाने के लिए टीडीपी संस्थापक की पीठ में छुरा घोंपा था।
मौत के लिए भी वह जिम्मेदार हैं
चित्तूर जिले के नगरी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा, जिस व्यक्ति ने एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा और उनसे सत्ता छीन ली, वह राजनीतिक लाभ के लिए बेशर्मी से उनके चित्र पर माला पहना रहे हैं।” नायडू को पाखंडी करार देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए अपने ससुर एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा, दिवंगत नेता द्वारा स्थापित पार्टी को हाईजैक कर लिया और यहां तक कि उनकी मौत के लिए भी वह जिम्मेदार हैं।
‘पवन कल्याण’ को शामिल किया
उन्होंने कहा, आज उन्होंने बेशर्मी से एनटीआर की जयंती के उपलक्ष्य में 100 रुपये का सिक्का जारी करने के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेता ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए। जगन ने कहा कि नायडू को अपनी ताकत और अपने बेटे पर विश्वास नहीं है और इसलिए उन्होंने ‘पवन कल्याण’ को शामिल किया। उन्होंने कहा, ”जब हम तीन बार मुख्यमंत्री बने नायडू के शासनकाल के बारे में सोचते हैं तो एक भी योजना हमारे दिमाग में नहीं आती है। टीडीपी प्रमुख सत्ता में आने के लिए झूठ, साजिशों पर निर्भर हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।