केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की बढ़ाई सुरक्षा, अब मिलेगा Z+ सिक्योरिटी कवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्र सरकार ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा की बढ़ाई सुरक्षा, अब मिलेगा Z+ सिक्योरिटी कवर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अभी तक हिमंत

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। अभी तक हिमंत जेड सुरक्षा घेरे में सीआरपीएफ के साथ रहते थे। लेकिन अब उनकी सुरक्षा बढ़ाकर जेड प्लस कर दी गई है। अब असम के मुख्यमंत्री को देशभर में जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी।
भारत में जेड प्लस श्रेणी में बढ़ाया जाएगा
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरमा के सुरक्षा इंतजामों की केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के परामर्श से समीक्षा की गई। ग्रह मंत्रालय के अनुसार, “यह निर्णय लिया गया है कि पूर्वोत्तर में उनकी मौजूदा जेड कैटेगिरी सीआरपीएफ सुरक्षा को पूरे भारत में जेड प्लस श्रेणी तक बढ़ा दिया जाएगा।
खतरे की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ाने का फैसला 
सितंबर में ही गृह मंत्रालय ने खुफिया जानकारी के आधार पर उद्योगपति मुकेश अंबानी की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इससे पहले साल 2013 में उन्हें सीआरपीएफ कमांडो की जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। ऐसी खबरें थीं कि सरकार ने केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों से खतरे की सूचना के बाद सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। 
मार्शल आर्ट में हर कमांडो विशेषज्ञ
Z+ सुरक्षा सुरक्षा का दूसरा उच्चतम स्तर है। इस सुरक्षा घेरे में 55 लोगों की टीम है जो सुरक्षा के लिए तैनात है। इसमें 10 एनएसजी कमांडो और 18 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। प्रत्येक कमांडो मार्शल आर्ट का विशेषज्ञ होता है और बिना किसी हथियार के निहत्थे लड़ने में सक्षम होता है। यह सुरक्षा गृह मंत्री, राष्ट्रपति अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वित्त मंत्री और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को यह सुरक्षा दी गई है । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।