तमिलनाडु में क्रिसमस के मौके पर मची धूम, मनाया गया उल्लास के साथ त्योहार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तमिलनाडु में क्रिसमस के मौके पर मची धूम, मनाया गया उल्लास के साथ त्योहार

तमिलनाडु में आज यानी रविवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। जहां

तमिलनाडु में आज यानी रविवार को धार्मिक उत्साह और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार मनाया गया। जहां गिरजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। बता दें कि चेन्नई के सैंथोम बेसिलिका चर्च सहित लोकप्रिय गिरजाघरों में विशेष पवित्र प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जबकि अन्नाई वेलंकन्नी और सेंट थॉमस माउंट श्राइन में भी बड़ी संख्या में लोगों ने प्रार्थना करते नज़र आए।  
मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने दी क्रिसमस की बधाई 
तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और अन्नाद्रमुक के नेताओं ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। घड़ी में रात के 12 बजते ही लोगों ने पादरियों के साथ मध्यरात्रि की प्रार्थना सभा में विशेष प्रार्थना की।
नागपट्टनम जिले के वेलंकन्नी चर्च में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रार्थना में भाग लिया और इस अवसर पर बच्चों तथा श्रद्धालुओं ने मोमबत्तियां जलाईं। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग करते हुए भव्य तरीके से सजाया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।