भाटापारा गोलीबारी कांड की सीबीआई जांच हो : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाटापारा गोलीबारी कांड की सीबीआई जांच हो : भाजपा

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के साथ कथित रूप से जुड़े दो गुटों में गुरुवार को जमकर संघर्ष हुआ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रशासन “तृणमूल काडर” की तरह कार्य कर रहा है और भाटापारा में हुई गोलीबारी की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। भाजपा नेताओं का दावा है कि इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो हुई है और कई घायल हो गये हैं।
1561112843 bhatpada
तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के साथ कथित रूप से जुड़े दो गुटों में गुरुवार को जमकर संघर्ष हुआ था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गोलीबारी की वजह से ये मौतें हुई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इस घटना के बाद की कार्रवाई पर विचार विमर्श किया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि भगवा पार्टी सच्चाई सामने लाने के लिये घटना की सीबीआई जांच की मांग करेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।