भाजपा नेता के बेटे पर किया गया गोली चलाने का मामला दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा नेता के बेटे पर किया गया गोली चलाने का मामला दर्ज

कर्नाटक में बाबलेश्वर सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजयगौड़ पाटिल के बेटे के खिलाफ पिस्टल से फायरिंग करने का

कर्नाटक में बाबलेश्वर सीट से बीजेपी प्रत्याशी विजयगौड़ पाटिल के बेटे के खिलाफ पिस्टल से फायरिंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीजेपी नेता के बेटे समर्थ वी पाटिल को 12 अप्रैल को अपनी पिस्टल से कथित तौर पर एक राउंड फायरिंग करते देखा जा सकता है। विजयपुरा के कांग्रेस अध्यक्ष राजू अलगुर ने कहा, ‘पाटिल आपराधिक तरीकों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को धमकाया जा रहा है और उन्हें वोट देने के लिए मजबूर कर किया जा रहा है।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाबलेश्वर में शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने रिवाल्वर से हवा में गोलियां चलाईं।
उधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी (कानून व्यवस्था) आलोक कुमार ने ट्वीट किया, ‘प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।’ उल्लेखनीय है श्री पाटिल विजयपुरा जिले के बाबलेश्वर में कांग्रेस नेता एवं निवर्तमान विधायक एम.बी। पाटिल के खिलाफ 2023 का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में श्री पाटिल को 29,715 मतों के अंतर से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।