बच्चों को अगवा करने के लिए स्वामी नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज, 2 संचालिका गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बच्चों को अगवा करने के लिए स्वामी नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज, 2 संचालिका गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक फ्लैट से मुक्त कराए गए चार बच्चों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज

गुजरात के अहमदाबाद में अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें बंधक बनाकर रखने के आरोपों पर स्वयंभू बाबा स्वामी नित्यानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इन बच्चों को अनुयायियों से चंदा जुटाने के काम में लगाया गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 
पुलिस ने दो महिला अनुयायियों- साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण को भी गिरफ्तार किया है। दोनों पर कम से कम चार बच्चों को कथित तौर पर अगवा करने और उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखते हुए आश्रम के लिए चंदा एकत्र करने को उनका इस्तेमाल बाल श्रमिक के तौर पर करने का आरोप है। 

मुर्शिदाबाद में राज्यपाल धनखड़ को दिखाए गए काले झंडे, वापस जाओ के लगे नारे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक फ्लैट से मुक्त कराए गए चार बच्चों के बयान पुलिस द्वारा दर्ज किए जाने के बाद इसी तरह के आरोपों पर नित्यानंद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साध्वी प्राण प्रियानंद और प्रियातत्व रिद्धि किरण पर ‘योगिनी सर्वज्ञापीठम’ आश्रम चलाने की जिम्मेदारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।