Carnac Bridge : मुंबई स्थित कर्नाक पुल यातायात के लिए हुआ बंद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Carnac Bridge : मुंबई स्थित कर्नाक पुल यातायात के लिए हुआ बंद

दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के

दक्षिण मुंबई में सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशन के बीच ब्रिटिश शासनकाल में बने कर्नाक पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और रेल यातायात के लिए खतरनाक होने के कारण इसे गिराने का फैसला लिया गया है। मध्य रेलवे के  अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 पुल बेहद खस्ता हालत में है और उसमें दरारें पड़ गयी
अधिकारियों ने बताया कि मुंबई यातायात पुलिस ने पुल को बंद करने के लिए सशर्त ‘अनापत्ति प्रमाणपत्र’ दे दिया है और पुल को सोमवार से यातायात के लिए बंद करने की घोषणा कर दी है।मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, पुल बेहद खस्ता हालत में है और उसमें दरारें पड़ गयी हैं।
150 साल से ज्यादा पुराने पुल 
ब्रिटिश शासनकाल में 1866-67 में बने इस 150 साल से ज्यादा पुराने पुल को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई के विशेषज्ञों ने 2018 में असुरक्षित करार दिया था।मध्य रेलवे के जन संपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘रेलवे की ओर से हम अगले कुछ दिनों में पुल को गिराने के लिए तैयार हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।