अगले एक - दो दिनों में होगा हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगले एक – दो दिनों में होगा हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवगठित कांग्रेस सरकार की कैबिनेट का विस्तार अगले एक -दो दिनों में होगा। पार्टी के

हिमाचल प्रदेश में नवगठित कांग्रेस सरकार की कैबिनेट का विस्तार अगले एक -दो दिनों में होगा। पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों दिल्ली में हैं और उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की है।
मुख्यमंत्री बीती रात दिल्ली पहुंचे और कई नेताओं के साथ चर्चा की।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने  बताया, ‘हिमाचल प्रदेश में अगले एक या दो दिनों में पूरे मंत्रिमंडल का गठन हो जाएगा।’
सूत्रों का यह भी कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा होगी।
मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।