Budget 2024: झारखंड के पूर्व सीएम मरांडी ने कहा- 2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है ये बजट
Girl in a jacket

Budget 2024: झारखंड के पूर्व सीएम मरांडी ने कहा- 2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है ये बजट

Budget 2024: झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज संसद में पेश अंतरिम बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी एवम वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

Highlights:

  • झारखंड के पूर्व सीएम मरांडी ने कहा- 2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है यह बजट
  • 3 करोड़ लोगों को पक्का छत दिया- मरांडी
  • सड़क,बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आम आदमी तक हुई है

 

‘2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है यह बजट’

मरांडी ने आज कहा कि इस अंतरिम बजट में मोदी सरकार की पिछले 10वर्षों की विकास गाथा है। 2047 के विकसित भारत की रूप रेखा है। गांव,गरीब,किसान,महिला,युवा सभी वर्गों के उत्थान की सोच है। कहा कि बजट में स्पष्ट नीति और नीयत की झलक है।

3 करोड़ लोगों को पक्का छत दिया- मरांडी

आगे मरांडी ने कहा कि यह अंतरिम बजट विकास के दशक का बजट है जिसमे 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। 3 करोड़ लोगों को पक्का छत दिया है। सड़क,बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आम आदमी तक हुई है। बजट में गरीब,युवा,अन्नदाता और नारी सशक्तिकरण पर जोर है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।