पूर्व सैन्य अधिकारियों सहित बसपा नेता भाजपा में शामिल हुए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पूर्व सैन्य अधिकारियों सहित बसपा नेता भाजपा में शामिल हुए

अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा के साथ भाजपा की सदस्यता ली, जबकि एक पूर्व मेजर जनरल ने

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लगातार दूसरे दलों के नेताओं के साथ, विभिन्न प्रतिष्ठित लोगों के समर्थन देने और सदस्यता लेने का सिलसिला जारी है। इस मामले में कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) अभी काफी पीछे है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर बुधवार को सेवानिवृत्त मेजर जनरल सहित नौ पूर्व सैन्य अधिकारियों ने पार्टी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा के साथ भाजपा की सदस्यता ली, जबकि एक पूर्व मेजर जनरल ने प्रधानमंत्री को अपना समर्थन देने की घोषणा की।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल ने माल्यार्पण कर सभी का स्वागत कर उन्हें पार्टी में शामिल किया। सम्मिलित होने वाले पूर्व सैन्य अधिकारियों में मेजर जनरल समीर सब्बरवाल, ब्रिगेडियर के.जी। बहल, कर्नल आर.के। आर्य, कर्नल बी.एम। थापा, कर्नल सतीश चंद्र शर्मा, डॉ. कर्नल विमल राय शर्मा, आनरेरी कैप्टन ओम प्रकाश खत्री, सूबेदार मेजर सूरत सिंह नेगी, सूबेदार कृष्ण कुमार गुरुंग ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जबकि पूर्व मेजर जनरल ओ पी सब्बरवाल नें अपना समर्थन देने की घोषणा की।

इस अवसर पर कैंट विधानसभा से 2017 में बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रही नूपुर गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राजपुर खजान दास, प्रदेश सोशल मीडिया एवं आईटी प्रमुख अजय अजेन्द, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।