नाराज़ गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बॉयफ्रेंड ने लगाए 300 बैनर, पुलिस हुई परेशान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाराज़ गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए बॉयफ्रेंड ने लगाए 300 बैनर, पुलिस हुई परेशान

हर बैनर पर मोटे अक्षरों में लड़की के नाम के साथ लिखा था मैं माफी मांगता हूं’ और

गर्लफ्रेंड के झगड़े के बाढ़ व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण पुलिस को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी चिंचवड़ में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद मनाने के लिए 300 से अधिक बैनर और होर्डिंग लगा दिए। हर बैनर पर मोटे अक्षरों में लड़की के नाम के साथ लिखा था मैं माफी मांगता हूं’ और उसके बगल में दिल का निशान भी बना था। उसकी इस हरकत से पुलिस परेशान हो गई।

स्थानीय व्यापारी निलेश खेदकर (25) पर होर्डिंग्स लगाने का आरोप है। वकड़ थाने की पुलिस ने पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और संपर्क कर अवैध होर्डिंग को लेकर निलेश के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी निलेश की तलाश उसके दोस्त विलाश शिंदे की मदद से की जा रही है।

क्योंकि शिंदे की मदद से उसने शहर में होर्डिंग्स लगवाए थे। विलास के मुताबिक, ‘निलेश खेदकर का पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह सुलह करना चाहता था। शनिवार को लड़की मुंबई से पुणे आ रही थी और उसे इसी सड़क से गुजरना था। इसीलिए माफी मांगने के लिए इलाके में होर्डिंग्स लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।