Border Dispute: फडणवीस ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह को दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Border dispute: फडणवीस ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह को दी जानकारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें पिछले एक सप्ताह में कर्नाटक के साथ हुए सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।फडणवीस के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने दशकों पुराने सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के रुख पर उपमुख्यमंत्री की राय धैर्यपूर्वक सुनी।
पिछले कुछ दिनों में सीमा विवाद बढ़ने के कारण दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में तनाव पैदा हो गया है।फडणवीस ने शाह को मंगलवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत की भी जानकारी दी।इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि सीमा विवाद को वार्ता के जरिए हल किया जाना चाहिए।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के संबंध मजबूत
ठाकरे ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक के लोगों के बीच संबंध बहुत मजबूत है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 2023 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सीमा का मुद्दा उठाया जा रहा है और महाराष्ट्र को निशाना बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।