असम में भाजपा की महिला कार्यकर्ता का राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास शव मिला, पुलिस से ठीक से जांच करने का आग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम में भाजपा की महिला कार्यकर्ता का राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास शव मिला, पुलिस से ठीक से जांच करने का आग्रह

असम में महिला भाजपा कार्यकर्त्ता का राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास शव मिला। भाजपा विधायक और नेता ने

असम में महिला भाजपा कार्यकर्त्ता का  राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास शव मिला। भाजपा विधायक और नेता ने हत्या का संदेह किया उन्होंने कहा पार्टी की सक्रिय कार्यकर्त्ता के साथ  संगठन में जिले में जिम्मेदारी भी संभाल  रखी थी।हत्या का मामला हुआ तो हत्यारो को छोड़ा नहीं जाएगा।  शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।  पुलिस से मामले में सही जांच की मांग करी ।  
गोलपारा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास अपनी एक महिला पार्टी नेता का शव 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने राज्य के गोलपारा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग -17 के पास अपनी एक महिला पार्टी नेता का शव मिलने के बाद राज्य पुलिस से मामले की उचित जांच करने का आग्रह किया है। भाजपा विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंगा ठाकुरिया ने मीडिया  से कहा कि, अगर यह हत्या का मामला है, तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। हम राज्य पुलिस से मामले की ठीक से जांच करने का आग्रह करते हैं। 
हत्या का मामला है तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज
जोनाली नाथ भाजपा गोलपारा जिला समिति के सचिव के रूप में काम कर रही थीं। वह बहुत सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता थीं। किसी की उनसे व्यक्तिगत दुश्मनी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हमें वास्तविक तथ्यों के बारे में पता चल पाएगा। अगर यह हत्या का मामला है तो दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
जोनाली नाथ का शव रविवार रात नेशनल हाईवे के पास गोलपारा के कृष्णा इलाके के पास फेंका हुआ मिला था।  
असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने मामले की गहन और त्वरित जांच की मांग की
पुलिस अधीक्षक वी वी राकेश रेड्डी ने मीडिया को बताया, “हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सिविल अस्पताल भेज दिया है। हमारी जांच जारी है।” असम के जल संसाधन मंत्री पीयूष हजारिका ने मामले की गहन और त्वरित जांच की मांग की है।पंचायत सदस्य और गोलपारा  की सचिव श्रीमती जूनली नाथ के असामयिक निधन की दुखद घटना से गहरा दुख हुआ है। उनकी मृत्यु ने हमें गहरे सदमे और पीड़ा में छोड़ दिया है। मुझे उम्मीद है कि एक गहन और त्वरित जांच के माध्यम से, इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा! श्रीमती नाथ के शोक संतप्त परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।